
खबर सागर
प्रकाश पर्व पर नगर में भव्य कीर्तन,हजारों की संख्या में सिख संगत ने की शिरकत
भारतवर्ष के विश्व प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में प्रकाश पर्व के अवसर पर नानकमत्ता नगर में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में सिख संगत ने नगर कीर्तन में शिरकत की।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के द्वारा नगर कीर्तन का आयोजन नगर के विभिन्न मार्गो से होकर गुरुद्वारा परिसर में समाप्त हुआ।
इस वर्ष सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी की 555 सी जयंती सिख संगत द्वारा हरोल्लास पूर्वक मनाई गई।
नानकमत्ता गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व को लेकर अखंड पाठ व भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया।
विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी नगर कीर्तन में हर्षोल्लास के साथ प्रतिभाग कर बाबा जी का आशीर्वाद लिया।
नगर कीर्तन ने हजारों की संख्या में सिख संगत शामिल हुई। जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के उद्घोष से पूरे नगर में माहौल भक्तिमय हो गया।
संगत ने दरबार साहिब में मत्था टेक बाबा जी का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर हजारों लोगो ने गुरु का अटूट लंगर भी छका। प्रकाश पर्व के अवसर पर शुक्रवार को दूर दूर से सिख संगत ने गुरुद्वारा परिसर पहुंच नगर कीर्तन में प्रतिभाग किया।
गुरुद्वारा में अरदास के बाद श्री गुरुग्रंथ साहिब की अगुवाई में महान नगर कीर्तन शुरू हुआ। जिसमें सबसे आगे पंज प्यारे चल रहे थे।नगर कीर्तन के आगे सेवादार सड़क पर पानी डाल बीबीयों व सेवादारों का जत्था सड़क की सफाई करता चल रहा था।
इसके पीछे विशाल नगर कीर्तन नगर के विभिन्न मार्गो से होकर गुरुद्वारा परिसर में पहुंचा। नगर कीर्तन में स्कूलो के छात्रों का भांगड़ा गिद्दा आकर्षण का केन्द्र रहा।विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं का बैंड धार्मिक धुन बिखेर रहा था।
नगर कीर्तन का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया व श्रद्धालुओं को पालकी साहिब से प्रसाद का वितरण किया गया।
नगर कीर्तन में रंजीत अखाड़ा पिपलिया पिस्तौर के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए साथ ही गुरुओं की महिमा का बखान किया।भव्य नगर कीर्तन सायं करीब पांच बजे के लगभग श्री गुरुद्वारा साहिब पहुंचा।
नगर कीर्तन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस व पीएसी तैनात रही।
हजारों की संख्या में सिख संगत ने प्रकाश पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।



