उत्तराखंडमनोरंजनस्पोर्ट्स

38वे राष्ट्रीय खेलो के लिए उत्तराखंड तैयार

खबर सागर

 

38वे राष्ट्रीय खेलो के लिए उत्तराखंड तैयार

उत्तराखंड में 38 वे राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तिथि को भारतीय ओलंपिक संघ ने अंतिम मोहर लगा दी है ।
यह खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे । खेलों की सफल आयोजन को लेकर पांच समितियों का भी गठन किया गया है।

इसमें गेम्स टेक्निकल कंडक्ट समिति जीटीसीसी का गठन होने से राष्ट्रीय खेलों के दौरान आयोजित होने वाली स्पर्धाओं और और उनके आयोजन स्थलों को लेकर अंतिम निर्णय लिया जा सकेगा।

इसको लेकर खेल विशेष प्रमुख सचिव अमित सिंहा ने कहा की हमारी तैयारी शत प्रतिशत है ।पूरी तैयारी हो चुकी है बस तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ।

उन्होंने कहा कि जैसे ही जी टी सी सी आ जाती है , बाकी इंटीग्रिटी तय कर ली जाएगी और बहुत अच्छे तरीके से 28 जनवरी से शुरू होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों का आगाज होगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!