
खबर सागर
शहीद स्मारक पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड राज्य अपने 25 वें साल में किया प्रवेश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य स्थापना दिवस के मौके पर शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को पुष्पांजलि अर्पित किए ।
और स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी ।
कहा की उत्तराखंड राज्य अपने 24 वर्ष समाप्त कर 25 वर्ष में प्रवेश कर चुका है ।
जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा।
इसी को आगे बढ़ाते हुए हम उत्तराखंड को देश के अव्वल राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा करेंगे ।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य लगातार विकास की गति को पकड़ते हुए आगे बढ़ रहा है ।



