उत्तराखंडपर्यटनसामाजिक

हरिद्वार गंगा उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल

खबर सागर

हरिद्वार गंगा उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल

हरिद्वार के चंडी घाट पर आज गंगा उत्सव का भव्य आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए हैं।

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भी कार्यक्रम में शामिल हुईं, जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किन्हीं कारणों से कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके।केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने 20 महिला जवानों के राफ्टिंग दल को ध्वज सौंप कर रवाना किया।
जो गंगा की स्वच्छता को लेकर एक अहम संदेश दे रहा है।

कार्यक्रम स्थल पर कई स्टाल लगे हैं, जिनमें गंगा के संरक्षण और स्वच्छता के बारे में जानकारी दी जा रही है।

कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी गंगा को साफ रखने की जानकारी प्राप्त की और गंगा की स्वच्छता को लेकर प्रेरक कहानियाँ सुनीं। कलश भी इस आयोजन का विशेष आकर्षण बना हुआ है।

गंगा उत्सव शाम 8:00 बजे तक चंडी घाट पर चलेगा। देशभर के 139 गंगा किनारे बसे शहरों में भी गंगा समितियों द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जिनका उद्देश्य गंगा के संरक्षण, उसकी सांस्कृतिक महत्ता, और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!