
खबर सागर
सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ रखने की दिलाई शपथ
पौड़ी नगर पालिका परिषद के अन्तर्गत जिला चिकित्सालय के पास बनी पुष्प वाटिका में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी व जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ आशीष चौहान की उपस्थिति में सफाई अभियान चलाया गया।
सुरक्षा के साथ-साथ स्वच्छ दीपावली बनाये जाने को लेकर मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद में सभी नगर निकायों के अन्तर्गत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रुप से सफाई अभियान चलाया गया।
सफाई अभियान के साथ मनाये जा रहे दीपावली के पर्व पर निकायों के सफाई कर्मियों के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया।
साथ ही उन्हे उपहार व मिष्ठान वितरित कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान विधायक द्वारा अभियान में उपस्थितो को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।