
खबर सागर
युवा महोत्सव कार्यक्रम में भाषण,लोक नृत्य,लोक गीत की रही धूम
नरेंद्र नगर विकासखंड के मुख्यालय फकोट में ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह भंडारी ने किया ।
इस मौके पर युवक व युवतियों ने शानदार पारंपरिक लोक नृत्यों की प्रस्तुतियों से जहां कार्यक्रम में समां बांध दिया, वहीं भाषण, लोकगीत,कविता, लेखन, पोस्टर व एकांकी आदि प्रतियोगिताओं में अपनी हुनर का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय आमपाटा ने सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोकगीत व एकांकी नाटक प्रतियोगिताओं में पहला स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता साबित की तो व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं में जीआईसी फकोट की कु०ऋषिता ने भाषण प्रतियोगिता, कु० प्रमिला ने कहानी लेखन व प्रियांशु ने पोस्टर प्रतियोगिताओं में पहला स्थान हासिल कर अपनी हुनर का प्रदर्शन किया ।
वहीं लोकगीत में मनीषा रयाल ने पहला स्थान प्राप्त किया,
ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी के हाथों विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया ।
युवक/युवतियों का कहना था कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में उन्हें एक दूसरे से बहुत कुछ सीखने का मौका मिला।
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह भंडारी तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी आदि वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी, उनके दर्शन, विचार तथा समाजोत्थान के लिए किए गए कार्यों से सभी को अवगत कराया ।
देश तथा सामाजिक में उनके पदचिन्हों का अनुसरण करने का आह्वान किया ।



