
खबर सागर
न्याय पंचायत मौगी में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम
जनता की समस्याओ के समाधान को लेकर रांइका घोड़ाखोरी में जन-जन की सरकार, जन-जन के साथ बहुउद्देशीय शिविर के साथ आयोजित किया गया । जिसमें 183 व 82 शिकायतें आवेदन पत्र दर्ज हुए ।
शुक्रवार को तहसील नैनबाग के न्याय पंचायत मौगी के राजकीय इंटर कालेंज घोड़ाखोरी मेें बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन विजय देवराड़ी जिला कृषि अधिकारी
की अध्यक्षता व नोडल अधिकारी राजेंद्र कुमार टम्टा के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा कृषि, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास,पशुपालन,परिवार कल्याण, सहकारिता आदि विभागों द्वारा स्टालों के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी गई।
शिविर में जंगली जानवारों के आंतक से फसल चौपट होने राहत की शिकायत रखी । पर्यटक स्थल नागटिब्बा पैदल सर्पक मार्ग, सिचाई गूल आदि शिकायतें मुख्य रूप से प्रकाश में दर्ज हुई ।
नोडल अधिकारी राजेंद्र कुमार टम्टा ने बताया कि बहुउडदेशीय शिविर के साथ 183 आवेदन पत्र प्राप्त हुए । जिनमें 53 शिकायतें प्राप्त होने के साथ अधिकांशतों का शिकायतें मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायते सम्बधित विभाग को समय अवधि के भीतर निस्तार के लिए प्रेषित किया गया ।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रामदयाल शाह, मंजू पंवार क्षेत्र पंचायत, सुमन रावत प्रधान,सुरेश सिंह कैन्तुरा प्रधान, दिनेश सिंह सजवाण,सिंह,खण्ड विकास अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, सोमवारी लाल क्षेत्र पंचापत सदस्य, सरदार सिंह, गम्भीर सिंह आदि उपास्थित थे



