
खबर सागर
डिंग्री थत्यूड़ में गढ़भोज दिवस पर पारम्परिक व्यंजनों की धूम
राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ गढ़भोज दिवस पारम्परिक व्यंजनों का आयोजन किया गया । जिसमे छात्राओं द्वारा बिभिन्न प्रकार के पहाड़ी पारम्परिक ब्यंजन परोसे गए ।
बुधवार को राजकीय महाविद्याल थत्यूड में प्रभारी प्राचार्य डॉ0 विजेंद्र लिंगवाल के मार्ग निर्देशन में गृह विज्ञान की विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ0 संगीता सिदोला के द्वारा में गढ़भोज दिवस का आयोजन किया गया ।
जिसमे छात्राओं द्वारा पारम्परिक व्यंजनों गहत के पूरी , झंगोरे की खीर , गुलगुले , पकोड़े , रायता , मडुए की रोटी ,मीठी, मक्की की रोटी पूरी आदि व्यंजन बनाये गए ।
ब्यंजनों बनाने मे छात्राओं ने पारम्परिक जौनपुरी पोषाक पहन कर पूरे महाविद्यालय परिवार को पारम्परिक व्यंजन परोसे गए।
इस मौके पर लोक गढ़वाली , जौनपुरी संस्कृति की झलक के साथ नृत्य की प्रस्तुती प्रस्तुत की गई । जिस पर सभी गृह विज्ञान विभाग का आभार प्रकट करते हुए सफ़ल आयोजन पर जमकर ताली बटोरी ।
इस मौके पर गढ़ भोज कार्यक्रम में डॉ0 राजेश सिंह,डॉ0 संदीप कश्यप ,डॉ0 रवि चंद्र,डॉ0 चंदा, डॉ0नीलम,डॉ0 गुलनाज,डॉ0 अंचला, डॉ0 उर्वशी,डॉ0 करूणा, राकेश पैन्यूली एवं छात्र – छात्राओं में इशिका, शिक्षा, मंजिता दिया, शोनाली आदि उपस्थित रहे।



