
खबर सागर
थत्यूड में आयोजित में रामलीला में श्रीराम द्वारा ताडका व सुबाहू का वध
समाज में राम के आर्दशों पर चलने की प्रेरणा विगत कई दशकों से थत्यूड में रामलीला का मंचन होता आ रहा है। जिसमें भारी संख्या में लोग रामलीला को देखने में चतुर्थ दिवस मे भगवान राम के हाथो ताडका व सुबाहु का वध मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा ।
विकास खण्ड के परिसर में रामलीला मैदान में आयोजित हो रही है। जिसमें चौथे दिन की लीला में गुरु विश्वामित्र अपने आश्रम के आस पास राक्षसो के कुंठित व्यवहार से तंग आकर अयोध्या से राम व लक्ष्मण को महाराज दशरथ की आज्ञा लेकर वन मे अपने आश्रम मे लेकर आते है।
जंहा भगवान राम असुरो की माता ताडका का वध करते हैं और दूसरे दृष्य मे सुबाहु का वध करके मारीच का तारण करते है ।
उधर जनक पुरी मे विशाल शिव धनुष को मॉ सीता उठा कर एक छोर से दूसरे छोर पर रखती है, जिसे देख महाराज जनक मॉ जानकी सीता के स्वंयवर की घोषणा करते हैं ।
कि जो शिव धनुष पर प्रत्यजां चडाएगा उसके साथ सीता का विवाह होगा ।
जब सुचना विश्वामित्र के आश्रम तक पंहुंचती है तो राम लक्ष्मण स्वयंवर मे जाने का निवेदन गुरु विश्वामित्र से करते हैं ।
रामलीला में किरायादार राम का अभिनय मनोज भट्ट ,लक्ष्मण प्रवीन पंवार ,सीता दशरथ
राम प्रकाश भट्ट, ताडका मुनिम प्रधान द्वारा किया जा रहा है।
वही रामलीला समिती के अध्यक्ष गजेन्द्र असवाल, सचिव सुनील सजवाण, संगीतज्ञ शांती प्रसाद चमोली, आदित्य चमोली, हरि लाल, दीपक सकलानी, सन्दीप राणा, हरिश नौटियाल, गुरु प्रसाद नौटियाल, शिवांश सजवाण, राजेन्द्र पुण्डीर, ओम प्रकाश गौड, देवांश सजवाण आदी मौजुद रहे ।
रामलीला मंच संचालन सुनील सजवाण किया जा रहा है। वही जो लोग रामलीला देखने नही पंहुच रहे है। वे – एस सजवाण प्रोडक्शन फेसबुक पेज पर लाईव ( सीधा प्रसारण) से देख सकते है।



