उत्तराखंडपर्यटनसामाजिक

तीन दिवसीय एशिया एग्री हार्टी एंड ऑरगेनिक प्रदर्शनी का समापन

खबर सागर

 

तीन दिवसीय एशिया एग्री हार्टी एंड ऑरगेनिक प्रदर्शनी का समापन

 

एस.जी.एन.पी.एन. इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही तीन दिवसीय एशिया एग्री हार्टी एंड ऑरगेनिक प्रदर्शनी का रविवार को समापन हुआ।
वाइब्रेंट उत्तराखंड और भारती मीडिया एंड इवेंट मैनेजमेंट.प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित प्रदर्शनी काफी हद तक अपने उद्देश्यों को साधने में सफल रही।

देश के लगभग 10 विभिन्न राज्यो से आई MSME कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रदर्शनी में अपने स्टॉल्स लगाए गए थे। प्रदर्शनी के अंतिम दिन ओर तीसरे दिन समापन के अवसर राज्यमंत्री विनय रोहेला मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आपदा दर्जधारी मंत्री विनय रूहेला द्वारा प्रदर्शनी में लगे स्टालों पर जा कर उत्पादों के विषय मे जानकारी ली,साथ ही प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए आयोजको को शुभकामनाएं दी।

इस दौरान राज्यमंत्री विनय रोहेला ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदर्शनी को लेकर अपना एक संदेश भी उनके माध्यम से भेजा गया जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इस तरह की प्रदर्शनियों को लगातार कराए जाने की बात कही गई है।

वही प्रदर्शनी के आयोजन भारत बालियान ने कहा कि प्रदर्शनी में जितनी भी कंपनियां और स्वयं सहायता समूहो द्वारा स्टॉल लगाए गए थे I

प्रदर्शनी में आए लोगों का अच्छा रुझान देखने को मिला उनका प्रयास रहेगा की भविष्य में भी स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए और भी बड़े स्तर पर इस तरह की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!