उत्तराखंडसामाजिकस्वास्थ्य

कबिना मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 4 करोड़ की लागत से प्रशासनिक भवन का किया लोकार्पण

खबर सागर

 

कबिना मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 4 करोड़ की लागत से प्रशासनिक भवन का किया लोकार्पण

 

स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा 4 करोड़ से अधिक की लागत से बने ।
नव निर्मित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पौड़ी के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया गया।
उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है ।

जिसका लाभ सीधे जनता को पहुंचना रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य गठन के समय उत्तराखंड में एक भी मेडिकल कॉलेज नही था ।

सबसे पहले श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के बाद इस साल हरिद्वार और ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज मिल गया है अब उधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में अगले वर्ष एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि अभी तक राज्य में 60 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं तथा जिन लोगों के कार्ड नहीं बने है।

वह अपने नजदीकी सीएससी सेंटर में जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 272 जांचे निशुल्क की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!