
खबर सागर
बाबा केदारनाथ की द्वितीय चरण की यात्रा में भक्तों का उत्साह बढ़ा
श्री केदारनाथ धाम की द्वितीय चरण की यात्रा अव्यवस्थाओं से भरी रही।
लेकिन भक्तों में बाबा केदारनाथ के दर्शनों का उत्साह लगातार बना रहा।
बता दें कि, बीती 31 जुलाई को केदारनाथ पैदल मार्ग पर आई आपदा के बाद पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे ।
जिन्हें शीघ्र ही आवागमन हेतु बनाया गया। वहीं सोनप्रयाग गौरीकुण्ड सड़क मार्ग की हालत भी खस्ताहाल बनी रही।
परन्तु श्रद्धालु की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है।
श्राद्ध पक्ष में इन दिनों प्रतिदिन दस से ग्यारह हजार तीर्थयात्री दर्शन कर रहें।
मौसम साफ रहने पर हवाई सेवाओं से भी श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं।
इस वर्ष कपाट खुलने से अभी तक 12, 40,980 तीर्थयात्री बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पुण्य अर्जित कर चुके है ।
वही बाबा के कपाट बंद होने में अभी एक माह का समय शेष है।।



