
खबर सागर
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 114वें एपिसोड को सुना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के दौरान देशवासियों को संबोधित किया। अपने 114वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि हमारी यात्रा को 10 साल हो चुके हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात एपिसोड को सुनकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के बीच काफी सकारात्मक संदेश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भी उत्तराखंड के नाम का जिक्र किया है और उत्तरकाशी में चलाए जा रहे एक ग्राम में स्वच्छता अभियान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों का मनोबल बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात एपिसोड में उन लोगों का जिक्र करते हैं जो लोग लंबे समय से अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद उनको देश और दुनिया भी जानती है और अन्य लोगों को भी इससे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।



