
खबर सागर
पशुलोक बैराज ऋषिकेश से SDRF ने निकाला एक शव
आज थाना लक्ष्मण झूला द्वारा सूचित SDRF टीम को किया गया कि पशुलोक बैराज में एक अज्ञात शव दिखाई दे रहा है।
उक्त सूचना पर मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार के नेतृत्व में SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया ।
जिस दौरान पशुलोक बैराज से एक शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
जिला पुलिस द्वारा पूर्व में डूबे व्यक्तियों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
फिलहाल अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।



