
खबर सागर
फरार चल रहे बदमाश के साथ कुंडा पुलिस की मुठभे
जनपद उधम सिंह नगर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को घायल कर अपनी गिरफ्त में ले लिया है ।
जिसमे पहला बदमाश दिलशाद पुलिस मुठभेड़ में जसपुर से दबोचा गया तो वंही देर रात दूसरा फरार बदमाश साजिद उर्फ कल्लन को कुंडा पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा है
बता दें कि जसपुर थानस क्षेत्र में बीती रोज रात्रि में पुलिस के साथ दो बदमाशों की हुई मुठभेड़ के बाद जहां एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया था तो वहीं उसका साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया था।
देर रात कुंडा थाना क्षेत्र के बेंतवाला गांव के पास दूसरे बदमाश की अपने दोस्त के साथ कहीं जाने की मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की इस दौरान अपने आप को पुलिस से घिरा देख दूसरा बदमाश साजिद उर्फ कल्लन ने पुलिस पर गोली चला दी ।
इसके बाद पुलिस के द्वारा जवाबी कार्यवाही करते हुए गोली चालाइ गई जो कल्लन को लगी जिससे वह घायल हो गया जिसके बाद पुलिस घायल बदमाश को काशीपुर के एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय ले गई।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद साजिद उर्फ कल्लन को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा तुरंत काशीपुर पहुंचे और घटना के बाबत जानकारी ली।
मीडिया से बात करते हुए एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में साजिद उर्फ कल्लन के ऊपर हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, चोरी, किडनैपिंग के अनेक मुकदमे यूपी में दर्ज हैं।
घटना के बाद जिले की मोबाइल फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्र किए है ।



