
खबर सागर
सेब की कम कीमत से क्षेत्र के कास्त कार नाराज़
कल ही ऐप्पल फेस्टिवल का महामहिम राज्यपाल ने किया उद्घाटन
बात उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी ब्लॉक के अंतर्गत हर्षिल क्षेत्र की जहां का सेब मिठास देश विदेश में काफी पसंद किया जाता है और यहां के ज्यादातर काश्तकार सेब के बागवानी में पर ही निर्भर है ।
जो साल भर से सेब उत्पादन का इंतजार कर रहे हैं मगर सेब का सही रेट न मिलने के कारण लोगों में काफी आक्रोश नजर आ रहा है ।
कोल्ड स्टोर संचालकों के मन माने रेट से क्षेत्र के तमाम कास्तकार शासन प्रशासन के खिलाफ भारी नाराज होने रोष व्यक्त किया है।
वही अक्टूबर में मनाए जाने वाला एप्पल फेस्टिवल का बहिष्कार कर रहे हैं ।
जब काश्तकारों को सेब का सही मूल्य नहीं मिलेगा तो फिर एप्पल फेस्टिवल करके क्या फायदा है ।



