उत्तराखंडसामाजिक

एसडीएम मसूरी के आश्वासन के बाद मजदूर संघ का धरना स्थगित

खबर सागर

एसडीएम मसूरी के आश्वासन के बाद मजदूर संघ का धरना स्थगित

मसूरी में मजदूर संघ द्वारा मसूरी बेकरी हिल एमडीडीए पार्किंग को मजदूर संघ के नाम पर आवंटित किए जाने को लेकर दिए जा रहे धरने को एसडीएम मसूरी अनामिका के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया है। मसूरी मजदूर संघ द्वारा मसूरी बेकरी हिल एमडीडीए पार्किंग को पूर्व पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता द्वारा षड्यंत्र के तहत अपने खास लोगों के नाम पर किए जाने का लगातार विरोध कर रहे हैं ।

जिसको लेकर शनिवार को मजदूर संघ द्वारा नगर पालिका के परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया ।
जिस पर एसडीएम मसूरी अनामिका द्वारा मजदूर संघ के पदाधिकारी को वार्ता के लिए बुलाकर मजदूर संघ के द्वारा पूर्व में पालिका प्रशासन द्वारा बेकरी हिल पार्किंग को किये जाने कह प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया गया वह सोमवार को दोनों पक्षों को पालिका में बुलाकर पार्किंग से संबंधित कागजात जमा कर अपनी बात रखने को कहा गया है जिससे नियमों के अनुसार निर्णय लिया जा सके।

मसूरी मजदूर संघ के महामंत्री संजय टम्टा ने कहा कि एसडीएम के आश्वासन के बाद मजदूर संध द्वारा दिए जा रहे धरने को स्थगित कर दिया गया है परंतु उनको अभी भी अधिशासी अधिकारी की कार्य प्रणाली पर संदेह है ।

उन्होंने कहा कि अगर मजदूर संघ की मांग को लेकर एसडीएम मसूरी द्वारा कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती तो वह न्यायालय की शरण लेगें।

एसडीएम मसूरी अनामिका ने कहा कि मजदूर संघ के द्वारा बेकरी हिल एमडीडीए की पार्किंग को पूर्व पालिका की बोर्ड द्वारा षड्यंत्र के तहत कुछ लोगो को दी गई है जबकि मजदूर संघ का कहना है कि बेकरी हिल पार्किंग को मजदूर संध को हाथ रिक्षा उन्मूलन के तहत दी गई थी ।

ऐसे में उनके द्वारा दोनों पक्षों को सोमवार का पालिका में बुलाकर दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गए है जिससे दस्तावेज के आकलन करने के बाद न्याय संगत निर्णय लिया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!