
खबर सागर
दून पुलिस ने नेहरु कालोनी क्षेत्र अवैध शराब का गोदाम पकड़ा
दून पुलिस ने नेहरु कालोनी क्षेत्र में संचालित किया जा रहा अवैध शराब का गोदाम पकड़ा।
बाहरी राज्यो से शराब की तस्करी कर उत्तराखंड के अलग अलग जनपदों में सप्लाई करने वाले 03 शराब तस्करो को थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
अभियुक्तों के कब्जे से 30 पेट्टी अग्रेजी शराब , उतराखण्ड की शराब के विभिन्न ब्रान्डों के हजारों स्टिकर, मोनोग्राम और तस्करी में प्रयुक्त यूटिलिटी वाहन बरामद हुआ।
साथ ही अभियुक्त बाहरी प्रदेशों से अवैध शराब की तस्करी कर उस पर उतराखण्ड प्रदेश के स्टीकर और मोनोग्राम लगाकर कर उतराखण्ड सरकार को राजस्व का चूना लगा रहे थे।