उत्तराखंडक्राइम

राज्य की कानून व्यवस्था को दुरूस्त पर ऑन पुलिस अभियान -आईजी

खबर सागर

राज्य की कानून व्यवस्था को दुरूस्त पर ऑन पुलिस अभियान -आईजी

 

उत्तराखंड पुलिस की ओर से राज्य की कानून व्यवस्था को दुरूस्त रखने के उद्देश्य से विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं।

आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने बताया कि हाल फिलहाल में प्रदेश में बढ़ी अपराधिक घटनाओं को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस की ओर से एक सितंबर से वांछित अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।
इसके अलावा जिन अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। उनके ईनाम घोषित किये जा रहे हैं।

इसके अलावा जो ईनामी आरोपी वांछित चल रहे हैं। उनकी ईनामी राशि बढ़ाई जाएगी। वहीं उन्होने बताया कि पुलिस की ओर से किरायेदारों के सत्यापन भी कराए जा रहे हैं।

उन्होने बताया कि जिन भी मकान मालिकों ने किरायेदारों के सत्यापन नहीं कराए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि गढ़वाल मंडल के सात जनपदों में कुल वांछित अपराधि 266 हैं जबकि 110 ईनामी अपराधि वांछित चल रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!