
खबर सागर
ढकरानी पावर हाउस, नहर में SDRF, उत्तराखंड ने एक शव किया बरामद
आज पुलिस चौकी डाकपत्थर द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि ढकरानी पावर हाउस इंटेक में एक शव दिखाई दे रहा है।
सूचना मिलते ही SDRF टीम मुख्य आरक्षी बलबीर सिंह के हमराह तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
उक्त व्यक्ति की पहचान सरदार शर्मा पुत्र मेजर सिंह, उम्र 34 वर्ष, ग्राम भटाड त्यूनी के रूप में हुई।



