उत्तराखंडक्राइम

बीच बाजार में व्यापारी को मारी गोली मौके पर मौत

खबर सागर

 

बीच बाजार में व्यापारी को मारी गोली मौके पर मौत

 

सितारगंज में किच्छा रोड मुख्य बाजार स्थित एक व्यापारी को दिनदहाड़े धारदार हथियार से बार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

वहीं आसपड़ोस के लोगों ने हमला करने वाले व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

वहीं दिनदहाड़े व्यापारी के ऊपर हमला करने की घटना के बाद शहर में अफरा तफरी का माहौल हो गया।

वहीं उधम सिंह नगर के एस एस पी मणिकांत मिश्र समेत सितारगंज पुलिस क्षेत्राधिकारी बी एल चौहान समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जानकारी ली।

मिली जानकारी के मुताबिक व्यापारी के ऊपर धारदार हथियार से हमला करने वाला मृतक का रिश्तेदार बताया जा रहा है ।

फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है।वहीं परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस नियमानुसार कार्रवाही करने में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!