उत्तराखंडसामाजिक

पौड़ी श्रीनगर रोड पर बैंग्वाडी के समीप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

खबर सागर

 

पौड़ी श्रीनगर रोड पर बैंग्वाडी के समीप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

पौड़ी श्रीनगर रोड पर बैग्वाड़ी गांव के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें वाहन में सवार दो लोग घायल हो गए।

कोतवाली पौड़ी को मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों का रेस्क्यू किया।

जानकारी देते हुए पौड़ी कोतवाली की प्रभारी कोतवाल अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल पौड़ी ले जाएगा। बताया कि दोनों घायलों को चोटें आई है।
जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने बताया कि दोनों घायलों हालत खतरे से बाहर है। जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।
घायलों की पहचान 22 वर्षीय चेतन बड़कोट टिहरी गढ़वाल तथा 22 वर्षीय हिमांशु हरियाणा निवासी के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!