उत्तराखंडक्राइमसामाजिक

ऋषिकेश में पत्रकार योगेश डिमरी पर हुए हमले पर डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन

खबर सागर

 

ऋषिकेश में पत्रकार योगेश डिमरी पर हुए हमले पर डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन

 

ऋषिकेश में पत्रकार योगेश डिमरी पर हुए हमले को लेकर पौड़ी में युवा पत्रकार संगठन पौड़ी ने जिला अधिकारी पौड़ी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौपा ।
इस दौरान युवा पत्रकार संगठन पौड़ी ने कहां कि ऋषिकेश में हुए हमले में पत्रकार योगेश डिमरी पर हमला होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि शराब माफियाओं के खिलाफ लंबे समय से वे खबरें दिखा रहे थे, जिसके चलते उन पर यह हमला हुआ है।

उन्होंने राज्यपाल से मांग की है कि इस मामले में दोषियों पुलिस कर्मियों और शराब माफियाओं पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए।

युवा पत्रकार प्रदीप नेगी ने बताया कि भाजपा सरकार में लगातार पत्रकारों पर हमले में इजाफा हुआ है।
जिस तरीके से दिनदहाड़े पत्रकार पर जानलेवा हमला हुआ है उसमें पुलिस की मिलीभगत नजर आ रही है।
तत्काल इस मामले पर दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो इसके खिलाफ युवा पत्रकार संगठन पौड़ी उग्र आंदोलन करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!