
खबर सागर
सल्ट की बेटी को न्याय दिलाने को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाली रैली
अल्मोडा जिले के विकास खंड सल्ट में भाजपा मंडल अध्यक्ष पर दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद सल्ट का माहौल गरमा गया है।
सल्ट क्षेत्र में घटना क्षेत्र में चिंगारी की तरह फ़ैल गई। सल्ट की बेटी को न्याय दिलाने को लेकर रविवार को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व रचनात्मक महिला मंच सहित महिला समूह ने जोरदार प्रदर्शन किया।
उन्होंने विकास खण्ड मुख्यालय से प्रेमनगर, तहसील मुख्यालय तक जन आक्रोश रैली निकाल कर तहसील प्रांगण में जमकर हंगामा किया और सांकेतिक घरना दिया। साथ ही एसडीएम सल्ट के माघ्यम प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह घामी को ज्ञापन भेजा।
उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह घामी व प्रशासन से सल्ट बेटी को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की माग की। वहीं ग्रामीणों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस, प्रशासन के अलावा अधिकारी भी घरना स्थल मुस्तैद रहे।रचनात्मक महिला मंच अघ्यक्ष सुनीता देवी ने कहा उत्तराखण्ड में देवभूमि पहाड में इस तरह की घटना खौफनाक शर्मशार घटना है।
उन्होंने कहा इस घटना से महिलाओं में भारी आक्रोश है।हम सभी इस आवाज को उठायेंगे।अपराधी को फांसी देने की मांग की। उन्होंने कहा महिला मंच का संगठन बनाने का उद्देश्य यह है कि शोषण रहित समाज बनाने का कार्य करेंगे।समाज किस तरह का शौषण नहीं किया जाएगा।
इस तरह की घटनाएं में हमें आगे आना चाहिए। उन्होंने शासन, प्रशासन से अपराघी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई साथ ही अपराधी फांसी देने की मांग की। अपराघ पर तत्काल अंकुश लगाने चाहिए जिससे कि अपराध आगे न बढ़े।
पीड़ित परिवार को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक महिला मंच की लडाई ज़ारी रहेगी।