उत्तराखंडराजनीति

पहाडों की रानी मसूरी में भाजपा भारती का सदस्यता अभियान पर कार्यशाला

खबर सागर

 

पहाडों की रानी मसूरी में भाजपा भारती का सदस्यता अभियान पर कार्यशाला

मसूरी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के पिक्चर पैलेस में मसूरी मंडल द्वारा आयोजित भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मसूरी में भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के 18 करोड़ से अधिक सदस्य है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता ने भरोसा जताते हुए और भाजपा सरकार की रीति नीति से प्रभावित होकर लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए उत्साहित है।
उन्होंने कहा कि आज देश की कमान ऐसे व्यक्तित्व पर है, जो जहां एक ओर किसान की चिंता करता है तो दूसरी तरफ सीमा पर खड़े जवान की भी चिंता करता है।

उन्होंने कहा कि जब 2014 में कमान सम्भालते समय पीएम मोदी भारत विश्व की अर्थव्यवस्था में 11 नंबर पर था और आज हम छलांग लगाकर 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सब का प्रयास के नारे के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रहे है ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पद चिन्हों पर चलकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर अग्रसर होकर कार्य कर रहे हैं।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं को को बूथ स्तर तक इस देशव्यापी सदस्यता अभियान के सफल क्रियान्वयन करने तथा अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का भी आवाहन किया।

विदित हो कि उत्तराखंड में कार्यक्रम का शुभारंभ 2 सितंबर को होगा, जिसके तहत प्रदेश में नए सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। साथ ही अधिक से अधिक सक्रिय सदस्यों को जोड़ने लक्ष्य भी रखा गया है।
भाजपा का संगठन पर्व हर 3 साल में शुरू होता है, इसके तहत भाजपा के सभी सदस्य दोबारा से पार्टी की सदस्यता लेते हैं ।
अर्थात उनकी सदस्यता नवीनीकृत कराई जाती है। संगठन पर्व के तहत सदस्यता महा अभियान की शुरुआत । सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर होगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!