
खबर सागर
राजकीय महाविद्यालय कमान्द का प्रथम छात्र संघ समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों व शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के साथ सम्पन्न हुआ।
समारोह का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि के रूप में मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री राजेन्द्र जुयाल, विशिष्ट अथिति ब्लॉक प्रमुख श्रीमती प्रभा बिष्ट एवं प्राचार्या डॅा० गौरी सेवक ने दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।
मुख्य अतिथि राजेन्द्र जुयाल ने कहा कि यह अत्यंत गौरव का विषय है कि छात्रसंघ के सभी पदाधिकारी छात्राएं हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा साकार हो रहा है। उन्होंने उच्च शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक रहने एवं स्थानीय जनता को महाविद्यालय के विकास के लिए तत्पर रहने का आवाह्न किया। साथ ही उन्होंने महाविद्यालय के लिए सांसद निधि से दो लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की।
ब्लाक प्रमुख श्रीमती प्रभा बिष्ट ने कहा कि महाविद्यालय की प्राचार्य अपने विशिष्ठ अनुशासन से जिस तरह संचालन कर रही हैं वह प्रशंसनीय है। सभी विद्वान प्राध्यापक जिस तरह पूर्ण समर्पण के साथ नव स्थापित महाविद्यालय में अपना योगदान दे रहे हैं ,उसके लिए छात्रसंघ, सभी छात्रों, अभिभावकों व स्थानीय जनता को भी सहयोग करना चाहिए।
प्राचार्य डाॅ० गौरी सेवक ने कहा कि नया भवन मिलने से ब्यवस्था बनाने में कुछ सहुलियत तो हो गई हैं, किन्तु अभी संसाधनों व अतिरिक्त कक्षों के साथ ही आवासीय भवन की नितान्त आवश्यकता है।
इससे पूर्व छात्रसंघ द्वारा सभी अथितियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। समारोह में महाविद्यालय के शैक्षिक उन्नयन पर भी चर्चा परिचर्चा की गई।
छात्रसंघ अध्यक्ष खुद गायत्री जड़धारी ने अथितियों का आभार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय के विकास के लिए सहयोग की अपील की।
इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष खुद गायत्री, उपाध्यक्ष कु० संतोषी, कोषाध्यक्ष कु० काबेरी, सचिव कु० आरती, सह सचिव कु० आंचल, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि कु० ऋषिका, अभाविप० के जिला कोषाध्यक्ष आलोक जुयाल,संध जिला ग्राम प्रमुख जय प्रकाश नौटियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य बबीता महर, ग्राम प्रधान रमेश कुमार, प्राध्यापक डाॅ० मनोज कुमार, डाॅ० प्रवीण मलिक, डाॅ० शैफाली शुक्ला, डाॅ० शीशपाल सिंह, डाॅ० पूजा रानी, डाॅ० अशोक अग्रवाल,खण्ड कार्यवाह दिनेश सकलानी,सोहन सिंह, गोविन्द रावत, संध प्रचारक आशाराम आदि मौजूद रहे।



