
खबर सागर
गौ संरक्षारक टीम पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
रुड़की कीगो गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव मे एक मामला सामने आया है। जहां पर गौ संग्रक्षक की टीम पर एक युवक की हत्या का आरोप लगा है ।
आपको बता दे कि मृतक के परिजनों का आरोप है कि गांव में देर रात को गौ संरक्षक टीम पहुंची जहां पर उनके भाई को रोका गया और उससे मारपीट शुरू कर दी जिसके बाद ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो टीम ने ग्रामीणों को डरा धमकाकर भगा दिया ।
वही आरोप है कि मृतक मोनू के साथ टीम द्वारा बड़ी बेरहमी से मारपीट कर उसे गाँव के ही तालाब मे फेंक दिया गया जँहा पर उसकी तालाब मे डूबने से मौत हो गईं परिजनों ने बताया कि ग्रामीणों ने मोनू को निकालने की कोशिश की पर मौके पर मौजूद गौ संरक्षक की पुलिस टीम ने उन्हें गोली मारने की धमकी देकर भगाया और मोनू की तालाब मे डूबने से मौत हो गईं ।
जिसके बाद एका एक ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गईं और पुलिस का विरोध कर स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए कई थानो की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश
फिलहाल मृतक मोनू का शव गौतखोरो की मदद से तालाब से बाहर निकाला गया है ।
वहीं सीओ रुड़की ने बताया कि रात गोवंश की टीम ने एक व्यक्ति को गौमांस के साथ पकड़ा तो वह व्यक्ति टीम को देखकर भागने लगा और तालाब में गिर कर उसकी मौत हो गई इस मामले में अभी तहरीर आई है जिसकी जांच की जा रही है ।
ग्रामीण पुलिस के आलाधिकारियो को मौके बुलाने की मांग पर अड गये ।
और गौ संरक्षक की टीम पर कार्यवाही की मांग भी कर रहे है ।
वही आलाधिकारियो के पहुँचने से पहले ही कई थानो की पुलिस फ़ोर्स को मौके बुलाया लिया गया है।



