उत्तराखंडसामाजिक

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर वन पंचायत संगठन का विधानसभा घेराव

खबर सागर

 

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर वन पंचायत संगठन का विधानसभा घेराव

वन पंचायत संगठन चमोली ने जंगलचट्टी बैरियर पर पहुंच कर अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी ।

बैरियर पार करने की कोशिश कर रहे लोगों को पुलिस बल ने उन्हें दीवाली खाल जाने से रोका बाद में केवल दो पदाधिकारियों को जाने की अनुमति दी स्थिति को सामान्य देख फिर सभी आन्दोलन कारियों के लिए बैरियर खोल दिया और आन्दोलन कारी पैदल ही दीवारी खाल की ओर नारेबाजी करते हुए चल दिए। दीवाली खाल में बैरियर पर उन्हें पुलिस बल द्वारा विधानसभा नहीं जाने दिया गया ।
तो वो वहीं सड़क पर बैठ नारेबाजी करने लगे यहां पर जनपद चमोली अल्मोड़ा नैनीताल वन पंचायत संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया ।
जिस में चमोली वन पंचायत संगठन के अध्यक्ष कैलाश खण्डूरी, उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद सती, सुशील ध्यानी,घनानंद शर्मा, निशा जोशी, रामगढ़ की वीना विष्ट ,हेमा नेगी आदि ने सम्बोधित किया उन्होंने ने कहा वन पंचायतों की उपेक्षा कर वन विभाग लाखों के बजट को ठिकाने लगा रहा है ।

गांवों के हक हकूकों को छीनकर पहाड़ को बर्बादी की ओर धकेल रही है प्रदेश का कोई भी विधायक वन पंचायत संगठन की समस्याओं को सुनने को तैयार नहीं इस उपेक्षा का खामियाजा सरकार को भोगना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!