
खबर सागर
जी आर चेरिटेबल हेल्थ ट्रस्ट ने स्याल्दे में नि शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन
स्याल्दे – अल्मोडा जिले के विकास खंड स्याल्दे में जी आर चेरिटेबल हेल्थ ट्रस्ट ने स्याल्दे में नि शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया।
वही नेत्र चिकित्सकों नें नेत्र की जांच आधुनिक जापानी मशीनों द्वारा की गई ,जिसमे आंखों की नज़र की जांच, परदे की जांच और मोतियाबिंद और काला मोतियाबिंद की जांच की गई और निशुल्क उपचार और दवाइयां प्रदान की गई और साथ मैं बचाव के उपाय बताए ।
शिविर में गीता नेत्र चिकित्सालय चौखुटिया की टीम मोजूद रही । शिविर में 52 ग्रामीणों ने नेत्र शिविर का लाभ लिया,जिन लोगो को मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई
उनका ट्रस्ट द्वारा निशुल्क ऑपरेशन करवाया जायेगा,वही जी आर चेरिटेबल हेल्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सनवाल ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा आर्थिक रूप से गरीब परिवारों को निशुल्क डिजिटल एक्सरे,ईसीजी , खून की जांचे और निशुल्क दवाइया प्रदान की जा रही है।
ट्रस्ट द्वारा अब जल्द अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किया जायेगा । जिससे ग्रामीणों को अल्ट्रासाउंड सुविघा के लिए दूर जाने की फजीयत से लाभ मिले।
ट्रस्ट द्वारा दुरस्त क्षेत्रों मैं जगह- जगह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाता है। ट्रस्ट द्वारा अपने साथ जुड़ने वाले और ट्रस्ट मैं सहयोग देने वाले सभी लोगो का आभार जताया गया।



