उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन व जन संवाद कार्यक्रम में किया वर्चुअल

खबर सागर

 

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन व जन संवाद कार्यक्रम में किया वर्चुअल

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रूद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि व उखीमठ में महिलाओं के साथ रक्षाबंधन व जन संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करना था ।
किन्तु खराब मौसम के कारण उनका हैली आधे रास्ते से ही वापस लौट गया।

इसके बाद सीएम धामी ने महिलाओं से वर्चुअल संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने विजयनगर-पठाली मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से का पुनर्निर्माण करने के लिए 5 करोड़ की धनराशि निर्गत करने, भणज में ITI खोलने की स्वीकृति देने, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि को नगर पालिका बनाये जाने ।

तथा तुंगनाथ महोत्सव मक्कू को जिला स्तरीय मेले की घोषणा, मयाली बसुकेदार गुप्तकाशी मोटरमार्ग का चौड़ीकरण-
हॉटमिक्स व गुप्तकाशी पीएचसी को उच्चीकृत कर सीएससी बनाये जाने, महर्षि अगस्त्यमुनि के मंदिर का सौंदर्यीकरण के साथ ही
घोड़े एवं खच्चरों की अचानक मृत्यु होने पर दाह किए जाने एवं दफनाने की व्यवस्था की जाने की घोषणा की है।

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अपने प्रतिनिधि के रूप में रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी को नियुक्त कर लोगो को संबोधित करने को कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!