
खबर सागर
देश और प्रदेश में महिलाओ के साथ हो रहें अत्याचार पर कवि जोशी का एक घंटे का मौन उपवास
बागेश्वर में कवि जोशी ने देश और उत्तराखण्ड प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहें अत्याचार और बलात्कार जैसी घटनाओं की घोर निंदा की है।
इसके विरोध में कांग्रेस महामत्री कवि जोशी ने एक घंटे का मौन उपवास रखा है।
उन्होनें कहा की आए दिन महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्या जैसे मामले हो रहे हैं उन्होंने कहा आज महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है।
उन्होंने कहा महिलाओं के साथ कुकर्म करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने करने की जरूरत है।



