
खबर सागर
चंपावत को अग्रणी जिला बनाने की दिशा में किया जाएगा कार्य – सीएम
– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमोडी में मुख्यमंत्री सशक्त बहाना योजना कार्यक्रम में किया प्रतिभा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान चंपावत जिले के अमोडी डिग्री कॉलेज में आयोजित मुख्यमंत्री सशक्त बहाना उत्सव योजना कार्यक्रम में प्रतिभा करते हुए विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
मौसम खराब होने के कारण टनकपुर से सीएम ने सड़क मार्ग से कार में आकर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सीएम को अपने बीच पाकर क्षेत्रीय लोगों काफी खुश नजर आए। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न महिलाओं ने सीएम की कलाई में राखी बांधी।
रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमोडी डिग्री कॉलेज में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री सशक्त बहन योजना कार्यक्रम में प्रतिभा करते हुए सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं बधाई व शुभाकामना देते हुए राखी बंधवाई। इस दौरान सीएम ने 39 करोड़ 16 लाख 85 हजार रुपए की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर जिले के साथ साथ अमोडी क्षेत्र को बड़ी सौगात दी।
इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर प्रतिभा करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कलाई में राखी बांधते हुए लंबी उम्र की कामना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से क्षेत्र की हजारों महिलाओं को राखी का उपहार देते हुए आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बीजेपी सरकार लगातार महिलाओं को आगे बढ़ने का कार्य कर रही है। कहा कि महिलाएं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से पहाड़ी उत्पादों को बनाने के साथ ही आत्म निर्भर बनने का कार्य कर रही हैं।
जिसमें सरकार भी लगातार कार्य कर रही है। साथ ही हर वक्त उनके साथ खड़े रहना और उनकी मदद का भरोसा दिया। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर करी हैं ।
सरकार का प्रयास है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने का लगातार कार्य कर रही है। कहा कि सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दे कर सरकार ने एक बहुत बड़ा कार्य किया है। साथ ही महिलाओं के हित में लगातार कार्य कर रही हुआ।
इससे पूर्व सीएम ने आपदा उपकरण से तीन बुलेट मोटरसाइकिल व खनन न्यास निधि से 108 की तर्ज पर एक वेटनरी मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद सीएम ने टरमेलिया मैटालिका पौधे का रोपण किया गया।
इधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत दौरे के लेकर अमोडी डिग्री कॉलेज से विभिन्न क्षेत्रों में एसपी अजय गणपति के नेतृत्व में पुलिस के जवान अपनी ड्यूटी में मुस्तैद रही। इस दौरान पालबिलौन क्षेत्र की हजारों महिलाओं की भीड़ सीएम को सुनने के लिए देखने को मिली। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुडिया ने किया।
कार्यक्रम के ये लोग रहे मौजूद।
जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा, मण्डल अध्यक्ष नवीन भट्ट, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, ब्लॉक प्रमुख विनीत फर्त्याल, ब्लाक प्रमुख सुमनलता, ब्लॉक प्रमुख नीता नीता ढेक, दीपा जोशी, हेमा जोशी, सुंदर बोरा, खीमानंद भट्ट, गोविंद सामंत, मुकेश महराना, शंकर दत्त पाण्डे, कृष्णा जोशी, लालमणि भट्ट, बालम सिंह, प्रेम बोहरा, पानदेव भट्ट, रमेश भट्ट, महेन्द्र बोहरा, दीपक बोहरा, भुवन भट्ट, कैलाश अधिकारी, गोविंद बोहरा, डीएम नवनीत पाण्डे, एसपी अजय गणपति, सीडीओ संजय कुमार सिंह, सीएमओ डॉ देवेश कुमार, सीओ वंदना वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
यह घोषणाएं हुई घोषणा –
राजकीय महाविधालय अमोडी सहित पाल बिलौन क्षेत्र में में बाढ़ सुरक्षा कार्य किया
– बेलखेट में झूला पुल का निर्माण कार्य किया जाएगा
– टनकपुर स्टेडियम का नाम स्व कैलाश गहतोड़ी के नाम से किया जाएगा।
– अमोडी खटोली सड़क का नाम शहीद स्व नवीन सिंह बिष्ट के नाम किया जाएगा।