
खबर सागर
रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर रोड़वेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़
देश में रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पूर्व रुद्रपुर बस डिपो पर अपने गंतव्य स्थानों पर जाने के लिए महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।
भीड़ भी इतनी की बसों में लोग खड़े होकर जाने को भी मजबूर थे। भारी भीड़ के चलते रुद्रपुर बस डिपो ने भी कमर कसी, मगर भीड़ के मुकाबले बसों की संख्या काफी कम रही।
हालांकि कुछ मार्गों से बसों के चक्कर कम करके बरेली, टनकपुर ओर पीलीभीत मार्गों पर भेजी जा रही हैं जिससे कि रोड़वेज पर उमड़ी भीड़ कम हो सके। रोडवेज बस डिपो रुद्रपुर ने 47 अंडर टेकिंग व 32 निगम को बसों को पूरी तरह लगा दिया है।
मगर फिर भी बसों की काफी कमी खल रही है। वही सहायक स्टेशन इंचार्ज ब्रह्मानन्दन ने बताया कि स्पेशल बसों की अलग से व्यवस्था नही की गई है ।
मगर हरिद्वार वाले मार्ग की कुछ बसों को कम करके आस पास के क्षेत्रों में भेजी जा रही है उनका मकसद यह कि सब रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाए ओर किसी को असुविधा न हो इसके लिये वह प्रयासरत है।
साथ ही उन्होनें कहा कि रुद्रपुर डिपो में यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों की संख्या काफी कम है कोशिश यह है कि किसी को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
आज रात्रि 12 बजे से कल रात्रि 12 बजे तक बहनों को सीएम के निर्देशन में फ्री सेवा दी जाएगी और किसी से भी महिला से कोई किराया नही वसूल किया जाएगा।



