
खबर सागर
नर्स के साथ रेप, हत्या पर दून मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने निकाला कैंडल मार्च
कोलकाता के बाद उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक नर्स के साथ हुए रेप और हत्या मामला प्रदेश में तुल पकड़ रहा है ।
बता दे कि उधम सिंह नगर में 30 जुलाई को एक नर्स गायब हो गई थी ।
जिसका शव 8 अगस्त को यूपी में मिला जिसको लेकर दून में दून मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर द्वारा एक कैंडल मार्च निकाला गया ।
जिसमें कोलकाता में एक डॉक्टर और उधम सिंह में एक नर्स को श्रद्धांजलि अर्पित की।
साथ ही डॉक्टर ने बताया कि वह सरकार और अस्पताल से अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं ।
अपनी मांग पत्र के साथ कल से वहां एक दिन की पूर्ण रूप से हड़ताल करेंगे।
अगर उनकी सुरक्षा को लेकर कोई कार्यवाही नहीं होती है तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जाएंगे।



