
खबर सागर
पछवादून क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही
पछवादून क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है, आलम यह है कि चोर अब स्कूलों को निशाना बनाने से भी नहीं चूक रहे हैं।
ताजा मामला देर रात्रि हरबर्टपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा राष्ट्रीय बोक्सा जनजाति विद्यालय जूडली मे सामने आया है ।
जहां अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया और स्कूल में रखी कुछ नकदी और इलेक्ट्रिक सामान ले उड़े। स्कूल के शिक्षक द्वारा बताया गया कि सरकारी अभिलेखों के साथ की गई छेड़छाड़ व अलमारी में रखे पैसे भी चोर उड़ा ले गए।
शिक्षक व जनप्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि इस क्षेत्र में यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी लगातार विद्यालयों में चोरी की घटनाओं को चोरों ने अंजाम दिए है ।
जिसका खुलासा आज तक पुलिस द्वारा नहीं किया गया। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी भास्कर लाल शाह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है ।
जिस पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।



