उत्तराखंडसामाजिक

गढवाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय का त्यूडी गाँव में जन संवाद कार्यक्रम

खबर सागर

गढवाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय का त्यूडी गाँव में जन संवाद कार्यक्रम

आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में विकास खंड ऊखीमठ के अंतर्गत ग्राम पंचायत त्यूड़ी गांव में जनता मिलन/जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आयुक्त गढ़वाल मंडल ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा विभागीय अधिकारियों को दर्ज समस्याओं एवं सुझावों के तत्परता से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

आयोजित जनता मिलन/जन संवाद कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रधान संगठन तथा त्यूड़ी के प्रधान सुभाष रावत ने गुप्तकाशी-जाखधार मोटर मार्ग के सुधारीकरण व डामरीकरण करने की मांग की।
इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि नेटवर्क समस्या होने से छात्र-छात्राओं को आँनलाइन पढ़ाई करने में अनावश्यक समस्या हो रही है। उन्होंने जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान से निजात दिलाने के लिए घेरबाड़ की मांग की गई। साथ ही क्षेत्र में अमृत सरोवर को धार्मिक आस्था का प्रतीक बताते हुए उसके सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव रखा गया।

उन्होंने त्यूड़ी गांव को पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए त्यूड़ी गांव को पर्यटक गांव घोषित करने तथा जाख मेला को जिला स्तरीय मेला घोषित करने की मांग के साथ ही मेला स्थल के सौंदर्यीकरण की भी मांग की गई।

इस अवसर पर आईजी पुलिस गढ़वाल करन सिंह नगन्याल, पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती, ब्लाक प्रमुख ऊखीमठ श्वेता पांडेय, सदस्य जिला पंचायत गणेश तिवारी, बबीता देवी, प्रधान बबीता रावत, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला भी मौजूद रहे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!