
खबर सागर
स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में नशा मुक्त भारत कार्यक्रम के स्वतंत्र थीम
स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में नशा मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत विकसित भारत का मंत्र भारत को नशे से स्वतंत्र थीम पर गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं।
युवाओं की शक्ति का समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। कहा कि नशामुक्त भारत अभियान में सर्वाधिक संख्या में युवा जुड़े हैं।
कहा कि देश की इस चुनौती को स्वीकार करते हुए नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सभी को एक जुट होकर स्वयं के साथ-साथ परिवार, समुदाय, मित्र सहित अन्य को नशामुक्त करायें।
जिलाधिकारी ने स्कूल प्रबंधन को कालेज एंटी ड्रग स्क्वाड बनाने के भी निर्देश दिए हैं।



