
खबर सागर
आपदा प्रभावितों को वितरित की राहत सामग्री
टिहरी गढ़वाल सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह के सांसद प्रतिनिधि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल आपदा प्रभावित क्षेत्र घनसाली विधानसभा के विनयखाल और जखंनियाली में पहुंचे।
जहां पर आपदा पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री बांटी।
विनोद सुयाल विनयखाल इंटर कॉलेज में बनाए गए ।
आपदा राहत शिविर में पहुंचे। विनोद सुयाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सभी पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर कंबल, साडी, बरसाती छाता, गरम टोपी, ग्रीन टोपी, चश्मा, कपड़े और दैनिक उपयोग की सामग्री उपलब्ध कराई।
भाजपा नेता विनोद सुयाल कहा कि हमारा प्रदेश कई आपदाओं से ग्रस्त है और हमारा सबसे बड़ा उद्देश्य जीवन और संपत्ति को बचाना।
किसी भी आपदा के बाद जीवन और संपत्ति को नुकसान होता है। प्रभावित लोगों को राहत और सहायता प्रदान करने के लिए हमारी सरकार बड़ी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है।
पीड़ित लोगों को सभी प्रकार की वित्तीय सहायता और मदद प्रदान की गई है। ताकि वे सामान्य जीवन में वापस आ सकें।