
खबर सागर
- लाखो रुपए के बरामद मोबाइल फोन पुलिस ने किए सुपुर्द
कोटद्वार कोतवाली में आज खोए हुए 64 मोबाइल फोन को लोगो के सुपुर्द किया गया।
एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने कोटद्वार पहुंच कर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा की खोए हुए 64 मोबाइल की बरामदगी के बाद उनके स्वामियों को सौंपे गए।
इन मोबाइलों की कीमत लगभग साढ़े नो लाख रुपये है ।
और इससे पूर्व में भी पुलिस द्वारा 45 मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे।
ऐसी घटनाओं के लिए पुलिस ने रेगुलर टीम का गठन किया हुआ है।



