
खबर सागर
उत्तराखंड परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ ने निलंबित को बहाली की मांग
उत्तराखंड परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ ने रुद्रप्रयाग हादसे के बाद निलंबित कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर पौड़ी आरटीओ कार्यालय में आज भी कार्यबहिष्कार जारी रखा।
कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से आरटीओ कार्यालय में दिनभर लोगों के काम नहीं हो पाए। लोगों को बिना काम कराए निराश होकर लौटना पड़ा।
आरटीओ कार्यालय में कार्य बहिष्कार कर धरना देते हुए संघ की जिलाध्यक्ष मीरा रावत ने कहा कि रुद्रप्रयाग हादसे के बाद विभागीय कर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
जो कि सही नहीं था,इससे विभागीय मिनिस्टीरियल कर्मचारियों में नाराजगी है।
उच्चाधिकारियों ने बहाली का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक निलंबित कर्मचारियों को बहाल नही किया गया है।
उन्होंने बताया कि नौ अगस्त तक पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।



