उत्तराखंडक्राइम

नकाबपोश ने लाठी डंडों व तलवार से युवक की पिटाई कर किया घायल

खबर सागर

 

नकाबपोश ने लाठी डंडों व तलवार से युवक की पिटाई कर किया घायल

होटल से जुड़े एक होटल कारोबारी की कल देर रात पिरुमदारा पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर अज्ञात 4 से 5 नकाबपोश हमलावरों ने किया युवक पर लाठी डंडों व तलवार से हमला,वीडियो सीसीटीवी में हुआ कैद।
बता दें कि कल देर रात रामनगर के पिरूमदारा चौकी से कुछ दूरी पर पूर्व में एक रिसॉर्ट में कार्यरत 40 वर्षीय नवीन चौधरी पर चार से पांच नकाबपोश हमलावरों ने उस समय हमला कर दिया जब वह पिरुमदारा स्थित अपने ऑफिस से बाहर निकल रहा था।

इसी दौरान एक कार में बैठकर आये चार से पांच नकाबपोशों ने लाठी डंडों व तलवार से उस पर हमला करना शुरू कर दिया, नवीन ने कहा कि वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही उन्होंने उस पर लाठी डंडों व तलवार से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया।

जिससे वह इस हमले लहू लूहान कर दिया, नवीन चौधर ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने उस पर रिवाल्वर की बट से भी सर पर हमला किया और वह उसको लहूलुआन हालत में छोड़कर वहां से फरार हो गए।

नवीन ने कहा कि हमले में उसके पैर हाथ कई जगह फैक्चर भी हुए हैं, बता दें कि मामले में कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!