
खबर सागर
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया 11 वृक्ष लगाने की अपील
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर प्रदेश में हर भाजपा कार्यकर्ता को 11 वृक्ष लगाने की अपील की गई ।
इसी मौके पर पूरे प्रदेश समेत सितारगंज में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में जगह जगह वृक्षारोपण किया ।
इसी बीच अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ज़ुल्फ़िकार अहमद ने साथियों के सथ पेड़ लगाए ।
उनहोने कहा कि ये देश हमारी माँ है और हमे अपनी माँ को बचाने के लिए पेड़ लगाने होंगे जिससे हम पर्यावरण को बचा सकें और जब पर्यावरण बचेगा तभी हम भी सुरक्षित जीवन जी पाएंगे ।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष इंतिज़ार हुसैन ने भी पेड़ लगाए और उन्होंने भी सभी लोगों से पेड़ लगाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि हमे पेड़ लगाने के साथ साथ उनकी देखभाल भी करनी चाहिए ।
ताकि वह ठीक से बड़ा हो और पर्यवरण को बचाया जा सके ।



