उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घामी ने .27 डिप्टी जेलरों व 285 बंदी रक्षकों को नियुक्ति-पत्र वितरण

खबर सागर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग के अंतर्गत लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 27 डिप्टी जेलरों और 285 बंदी रक्षकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किये। इस प्रकार आज कुल 312 अभ्यर्थियों को नियुक्ति -पत्र प्रदान किये गये।

मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं और बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन आप सभी के लिए काफी ख़ुशी का दिन है, क्योंकि कड़ी मेहनत व परिश्रम के बाद आप इस मुकाम पर पहुंचे हैं l

उन्होंने कहा कि आप पहले दिन से ही अपने लिए नियम निर्धारित कर लें कि आपको पद के अनुरूप जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन आप पूर्ण जिम्मेदारी से करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!