
खबर सागर
वन्य जीवों के हमले को रोकने के लिए स्कूलों में बच्चों को किया जागरूक
जनपद पौड़ी में बढ़ रहे वन्य जीवों के हमलों को रोकने के लिए गढ़वाल वन विभाग पौड़ी की ओर सेपौड़ी शहर के बीआर मॉर्डन स्कूल में कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम किया गया है। पौड़ी शहर के बी.आर मॉडर्न स्कूल में गुलदार कु दगड्या शिर्षक पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
गढ़वाल वन विभाग पौड़ी के डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वन्य जीवो के साथ बढ़ रहे मानव संघर्ष को रोकने के लिए हमें स्वयं भी जागरूक रहना होगा।
इसके लिए सबसे जरूरी है कि हम जिन स्थानों पर रहते हैं उन जगहों के आसपास स्वच्छता सफाई पर विशेष रूप से ध्यान रखें। साथ ही घरों के चारों तरफ लाइट की उचित व्यवस्था रखें।
कभी भी जंगलों की तरफ जाएं तो झुंड में जाएं साथ ही देर शाम होने के बाद पालतू जानवरों और छोटे बच्चों को घरों के अंदर रखें। यह कुछ सावधानियां है I
जो हम सभी लोगों को बरती चाहिए तभी हम वन्य जीवों से होने वाली घटनाओं पर अंकुश पाने में कमियाब हो पाएंगे।



