उत्तराखंड

जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली

खबर सागर

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के सफल संपादन हेतु आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होते ही जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक बैठक ली।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजनैतिक दलों को आयोग द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

आदर्श आचार संहिता का अक्षरश अनुपालन सुनिश्चित हो सके इस हेतु आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों जानकारी दी गई साथ ही दिशा निर्देशों की (हार्ड कॉपी) प्रतियां राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों उपलब्ध कराई गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी के के मिश्रा सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के रूप में राजेश नौटियाल, सुशील पाण्डे आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!