उत्तराखंडक्राइम

सितारगंज कोतवाली पुलिस ने हत्याकांड का 24 घंटे में किया खुलासा

खबर सागर

 

सितारगंज कोतवाली पुलिस ने हत्याकांड का 24 घंटे में किया खुलासा

बीते दिन ग्राम लौका फॉर्म में पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले लालता प्रसाद की हत्या का सितारगंज पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है।

वहीं एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि ग्राम लौका निवासी सितारगंज कोतवाली में तहरीर देकर एक शिकायत दर्ज कराई थी ।
उसने अपने मुर्गी फार्म पर काम करने के लिए करीब 2 साल पहले लालता प्रसाद पुत्र राम भरोसे निवासी ग्राम बरी को रखा था।वही 20 से 25 दिन पहले सुमन कुमार निवासी मुजफ्फरपुर बिहार को भी काम पर रखा था।

वहीं दोनों में किसी बात को लेकर कहां सुनी हो गई वहीं बदले की भावना से सुमन ने रात में सोते समय लालता प्रसाद की हत्या कर दी । साथी बताया कि सितारगंज पुलिस की संयुक्त रुप से लालता प्रसाद की हत्या करने वाले सुमन को गिरफ्तार कर लिया है ।
साथ ही हत्या में प्रयुक्त किए गए सीमेंट के पत्थर आदि को बरामद कर लिया गया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!