उत्तराखंडसामाजिक

बिजली का ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर जमकर हुआ हंगामा

खबर सागर

 

बिजली का ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर जमकर हुआ हंगामा

रुड़की कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर में आज बिजली का ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ है एक पक्ष के द्वारा अपने घर के बाहर ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध किया जा रहा था ।
जबकि स्थानीय लोगों के द्वारा कहां गया है कि ट्रांसफार्मर कहीं भी लगे लेकिन हमको बिजली चाहिए इसी को लेकर जमकर हंगामा हुआ है सूचना पर पहुंची पुलिस ने विरोध करने वाले लोगों को काफी देर तक समझाया बुझाया

बता दे की आदर्श नगर में एक परिवार के घर के बाहर काफी समय से बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है ।
ट्रांसफार्मर छोटा होने के ट्रांसफार्मर अक्सर खराब रहता है जिस कारण लोगों को बिजली नहीं होने पर समस्या का सामना करना पड़ता है आज बिजली विभाग के द्वारा छोटा ट्रांसफार्मर को हटाकर वहां पर दो ट्रांसफार्मर लगाई जा रहे थे ।

जिसका एक परिवार के द्वारा विरोध किया गया परिवार का कहना था की एक ट्रांसफार्मर उनके घर के बाहर लगा है इसीलिए दूसरा ट्रांसफार्मर किसी अन्य जगहों पर लगना चाहिए ।

परिवार का कहना है कि एक ही जगह पर दो ट्रांसफार्मर लगने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है इसी के चलते मौके पर जमकर हंगामा हुआ है जिस कारण पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा है ।
जिसके बाद फिलहाल स्थानीय लोगों में एक ही जगह पर दोनों ट्रांसफार्मर लगाने पर समझौता हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!