
खबर सागर
शिव भक्त कांवड़ियों की स्वास्थ्य सेवा में सोनीपत का शिव युवा शक्ति स्वास्थ्य संगठन
अक्सर सावन के महीने गंगोत्री से जल लेने वाले कांवड़ियों की बम भोले की आवाज से दिन तो क्या रात में भी ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जगह-जगह गूंजायमान रहता है,इस बार भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है।
वहीं हरियाणा सोनीपत का शिव युवा शक्ति स्वास्थ्य संगठन, शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा सुश्रुषा में विगत 24 वर्षों से जुटा हुआ है ।
गोमुख से हरिद्वार तक शिव भक्त कांवड़ियों की स्वास्थ्य सेवा में 10 दिनों तक, स्वास्थ्य शिविर लगाने वाले, संस्था अध्यक्ष दीपक कुमार डॉक्टरों, सेवादारों की टीम व दवाइयां का वाहन सहित नरेंद्रनगर पालिका मैदान में पहुंचे ।
जहां उन्होंने शिव भक्त कॉवड़ियों को दवाइयां वितरित, करने के साथ दर्द से कराह रहे।
कॉवड़ियों के पीठ और पैरों पर, संस्था के सेवादारों ने औषधीय तेलों से मालिश कर राहत पहुंचाई।
अध्यक्ष दीपक कुमार का कहना था कि भगवान शिव के भक्तों की सेवा ही शिव भक्ति है ।
कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा करने से मनोविकार दूर होते हैं ।
जीवन में ही सुख, शांति, समृद्धि आती है, भक्तों के कष्ट निवारण में, भगवान शंकर अत्यंत दयालु हैंI



