
खबर सागर
दो सूत्रीय मांगों को लेकर जल संस्थान संविदा कर्मचारियों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा।
विभागीय अधिकारियों व ठेकेदार की शुद्धि-बुद्धि के लिए हवन किया।
चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो आंदोलन उग्र किया जाएगा।
कर्मचारियों ने कहा कि 26 कर्मचारियों के खातों में दो साल से ईपीएफ की राशि नहीं आई है।
इनता ही नहीं कर्मचारियों के खातों में मानदेय भी समय पर नहीं पहुंच रही है। इस कारण उनको घर चलाना भारी पड़ रहा है। समय पर किराया भी नहीं दे पा रहे है।
उन्होंने कार्यालय में विभागीय अधिकारयेां व ठेकेदार की बुद्धि-शुद्धि के लिए के लिए हवन किया है।



