
खबर सागर
सावन माह को लेकर डाक विभाग ने गंगा जल भेजने की विशेष व्यवस्था
सावन शुरू होने के साथ ही शिव भक्त भोले को जल चढ़ाने के लिए देश भर के शिव मंदिरों में पहुंच रहे हैं ।
लेकिन जो लोग गंगा से गंगाजल नहीं भर पाते उनके लिए डाक विभाग ने खास व्यवस्था की है।
धार्मिक अनुष्ठानों में गंगाजल का बहुत अधिक महत्व होता है,साथ ही जो लोग गंगा से गंगाजल नहीं भर पाते ऐसे में डाक विभाग की योजना गंगाजल आपके द्वार के तहत लोग उत्तराखंड से गंगाजल मंगवा रहे हैं।
डाक विभाग ने यह योजना साल 2004 से शुरू की थी जिसमें भारी राज्यों से कई लोग उत्तराखंड से गंगाजल मंगवा रहे हैं।डाक विभाग द्वारा उत्तरकाशी और ऋषिकेश से गंगाजल बोतल में भरकर बेचा जा रहा है।
उत्तरकाशी के प्लांट से गंगोत्री का गंगाजल और ऋषिकेश से ऋषिकेश का गंगाजल दिया जा रहा है।
उत्तरकाशी और ऋषिकेश प्लांट से डिब्बा बंद गंगाजल देश के साथ विदेश में भी पहुंचा जा रहा है।
किंतु की बात करें तो ढाई सौ एमएल गंगाजल की कीमत ₹30 है।लोग विभाग की वेबसाइट के जरिए गंगाजल बुक करवा रहे हैं।
देशभर में पहुंच रहे गंगाजल की डिमांड सबसे अधिक दक्षिण भारत से है। साल 2023 में सबसे अधिक 784 लीटर गाना जल पहुंचा जा चुका है ।
जबकि इस साल जून तक 470 लीटर गंगा जल पोस्ट के जरिए भेजा गया है ।
सबसे अधिक महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारत के राज्य में गंगाजल की डिमांड आ रही है।



